दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में गत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक, निगम क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र तथा शिक्षा अधिकारी समेत प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव मौजूद थे। विद्यालय परिवार की ओर से एचएम साजिद हसन ने पाग, चादर, गीता व अंग वस्त्र से उनका सम्मान किया। पूर्व डीईओ केएन सदा ने कहा कि यह विद्यालय प्रारंभिक काल से ही विद्या के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्हें भी इस विद्यालय प्रांगण और भवन को संवारने का मौका मिला है। माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ नवीन कुमार ठाकुर ने कहा कि यह जिले का प्रतिष्ठित विद्यालय रहा है। सेवानिवृत्त एचएम श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षक हमें सहयोग देते रहे। यहां के पूर्ववर्ती छात्र ...