भागलपुर, जनवरी 8 -- प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक की बैठक बुधवार को कृष्णानंद सूर्यमल इंटर स्तरीय विद्यालय में आयोजित हुई। बीआरसी के लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु सभी कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर को सीआरसी ग्रांट, सभी उच्च विद्यालय को ट्यूनिंग ऑफ स्कूल एवं सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट तथा इको क्लब फॉर्मेशन लाइव के खर्च की गई राशि का ब्यौरा आदि पर विस्तार से विचार विमर्श करते हुए रिपोर्ट अविलंब सौंपे जाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...