भभुआ, फरवरी 7 -- स्वास्थ्य विभाग की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिया सख्त निर्देश भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम नीतिन कुमार सिंह ने शनिवार को बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। इस क्रम में विभाग के कार्यपालक निदेशक से प्राप्त पत्र के आलोक में सिविल सर्जन द्वारा जिले के सभी प्रखंड स्वास्थ्य संस्थानों के अस्पताल उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में स्पष्ट किया गया कि जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों का एचएमआईएस वेब पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाए। विदित हो कि प्रसव, बंध्याकरण सहित कई महत्वपूर्ण सर्विस डिलीवरी सेवाएं निजी अस्पतालों में भी संचालित होती हैं। ऐसे में इन सेवाओं से संबंधित आंकड़ों का समय पर एचएमआईएस पोर्टल पर प्रविष्ट किया जाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.