रांची, जुलाई 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के सप्लाई श्रमिकों ने अपनी मांगों लेकर सोमवार को अर्धनग्न प्रदर्शन। नेहरू पार्क से सभी कर्मी जुलूस के रूप में पहुंचे और मुख्यालय के अंदर प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। मुख्यालय के गेट पर सीआईएसएफ ने उन्हें रोका। इस दौरान सप्लाई श्रमिकों और सीआईएसएफ जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद सप्लाई श्रमिकों ने मुख्यालय के गेट को जाम कर सभा की। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 30-40 वर्षों से विस्थापित और मृत कर्मचारी के आश्रित यहां काम कर रहे हैं। उनकी सेवा स्थायी की जानी चाहिए थी, लेकिन प्रबंधन और एचईसी की स्थिति खराब होने के कारण ये स्थाई नहीं हो सके। अब प्रबंधन सप्लाई श्रमिक को भी बेदखल करना चाह रहा है। जब से भेल के अधिकारियों ने प्रबंधन संभाला है, तब से सप्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.