रांची, फरवरी 23 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। रांची नगर निगम प्रशासन और इन्फोर्समेंट टीम के साथ नगड़ी अंचल की नई विधान सभा के पास कुटे और तिरील गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही दर्जनों हटिया विस्थापित ग्रामीण वहां पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद नगर निगम की टीम लौट गई। घटना रविवार को दिन के 11 बजे की है। मौके पर झारखंड विस्थापित जनकल्याण समिति के अध्यक्ष लाल कुणाल नाथ शाहदेव के नेतृत्व में विस्थापितों ने विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर पर लाल कुणाल शाहदेव ने कहा एचईसी विस्थापितों के घरों को इस तरह से तोड़ने का प्रयास किया गया तो सभी एचईसी विस्थापित ग्रामीण इसका मिलकर विरोध करेंगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.