रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, संवाददाता। हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) को बेचने या बंद करने की संभावना को लेकर मजदूर संगठनों में तीखा रोष है। इसी मुद्दे पर रविवार को हटिया मजदूर यूनियन के तत्वावधान में हुई संयुक्त बैठक में बीएमएस, एआईटीयूसी, एचएमयू, जेएमयू और एचईसी श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर सरकार के किसी भी बंद या विक्रय प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया। हरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूनियनों ने एचईसी की आर्थिक बदहाली और प्रबंधन की निष्क्रियता पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यह संस्था देश की औद्योगिक विरासत है, जिसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। एआईटीयूसी ने साफ कहा कि एचईसी के निजीकरण या विक्रय का निर्णय मजदूरों को स्वीकार नहीं होगा। पांच सूत्री मांग पर सहमति बैठक में पांच सूत्रीय मांगों ...