रांची, फरवरी 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी कॉलोनी की समस्याओं के निराकरण के लिए कॉलोनी के लोगों का प्रबंधन से भरोसा खत्म होने के बाद अब नगर निगम से ही उम्मीद है। कॉलोनी में सफाई व्यवस्था ठप है। सड़क के साथ पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या है। कॉलोनी के लोग मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह निगम के अधीन कराने की मांग कर रहे हैं। कॉलोनी के निवासियों और विभिन्न संगठनों की ओर से इसके लिए उम्मीदवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि एचईसी प्रबंधन द्वारा पानी का शुल्क बढ़ाने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में वर्षों पुरानी पाइपलाइनें खराब हो चुकी हैं, जिनकी मरम्मत या बदली नहीं की जा रही है। स्थिति यह है कि कई क्वार्टरों में निचले तलों तक भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.