रांची, अगस्त 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के सप्लाई श्रमिकों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। सप्लाई श्रमिकों ने गुरुवार को भूख हड़ताल की। कर्मचारियों के आंदोलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, सुंदरी तिर्की एवं अन्य लोग भी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि सप्लाई श्रमिकों की मांगें नई नहीं हैं। प्रबंधन इनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। एचईसी के मामले पर केंद्र सरकार की नीयत भी ठीक नहीं है। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि केंद्र सरकार और एचईसी को जमीन के बदले जो राशि मिलती है, एचईसी में नहीं लगाकर बंदरबाट की गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। राजेश कच्छप ने जूस पिलाकर सप्लाई श्रमिकों का अनशन समाप्त कराया। इस अवसर पर दिलीप सिंह, मनोज पाठक, रंथू लोहरा, वाई त्रिपाठी, कुणाल शाहदेव समेत अन्य सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.