रांची, जनवरी 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी सप्लाई श्रमिकों ने प्रबंधन के साथ कुछ बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। श्रमिकों ने कहा कि यदि प्रबंधन ने आश्वासन को पूरा नहीं किया तो फिर आंदोलन किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को सप्लाई मजदूर जन संघर्ष समिति के बैनर तले हुई बैठक में लिया गया। नेहरू पार्क के समक्ष सप्लाई कर्मियों की बैठक हुई, जिसमें निदेशकों के साथ हुई वार्ता की जानकारी तमाम सप्लाई कर्मियों को दी गई। बड़ी संख्या में उपस्थित सप्लाई कर्मियों ने समिति के सदस्यों से प्रबंधन के साथ हुई बातचीत का विवरण जाना। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रबंधन के समक्ष प्रमुख मांग यह रखी गई है कि 1 जनवरी 2026 से जिन सप्लाई कर्मियों को काम पर बैठा दिया गया है, उन्हें जब तक पुनः कार्य पर जाने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.