रांची, जनवरी 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी सप्लाई श्रमिकों के साथ गुरुवार को प्रबंधन की वार्ता में कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी है। प्रबंधन ने सप्लाई श्रमिकों को वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 का सीपीएफ लेजर जल्द देने, वेतन के साथ पे स्लिप देने की बात कही है। ईएसआई की सुविधा भी जल्द शुरू करने की बात प्रबंधन ने कही। प्रबंधन ने सप्लाई श्रमिकों को सात सीएल और 18 वार्षिक अवकाश देने की बात कही। प्रबंधन ने कहा कि नया श्रम कानून लागू होने के बाद उसके अनुसार सुविधाएं दी जाएंगी। एचईसी सप्लाई श्रमिकों ने कहा है कि शुक्रवार को नेहरू पार्क में प्रबंधन के साथ हुई वार्ता की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। वार्ता में प्रबंधन की ओर से कार्मिक निदेशक मनोज लकड़ा, उत्पादन निदेशक वीएस गर्ग और श्रमिकों की ओर से मनोज पाठक, रंथु लोहरा, ओवैसी आज...