रांची, जुलाई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के सप्लाई श्रमिकों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। इसे समर्थन देने के लिए आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत और प्रवीण प्रभाकर भी पहुंचे। इस बीच भगत ने कहा कि एचईसी प्रबंधन कंपनी चलाए, सप्लाई कामगारों का शोषण बंद करे। वहीं, प्रवीण ने कहा कि पार्टी प्रमुख सुदेश महतो भी जल्द ही आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। सभा में रंथू लोहरा, मनोज पाठक, उवैस आजाद, वाई त्रिपाठी, राजेश शर्मा, मोइन अंसारी, शारदा देवी, शांति देवी, रोहित पांडेय, प्रेमनाथ शाहदेव, फिरोज अंसारी आदि शामिल थे। इधर, एचईसी प्रबंधन ने सप्लाई श्रमिकों से सोमवार तक फॉर्म भरकर प्लांट में जाने की अपील की है। कामगार काम पर नहीं गए तो इसके बाद प्रबंधन उचित निर्णय लेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.