रांची, जनवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी की आर्थिक मुश्किलें और गहरा गई हैं। एचईसी को राहत देने के उद्देश्य से प्रस्तावित 180 करोड़ रुपये के ऋण को भी बैंक ने देने से इनकार कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक केंद्र सरकार गारंटर नहीं बनती, तब तक एचईसी की बैंक गारंटी बढ़ायी नहीं जा सकती। वर्तमान में एचईसी की ओर से लगभग 98 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी पहले से ही लंबित है। एचईसी फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उसके पास कार्यशील पूंजी भी नहीं है। ऐसे में एचईसी ने बैंक से गारंटी बढ़ा 180 करोड़ करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बैंक ने एचईसी के संसाधनों को देखते हुए बिना केंद्र सरकार की गांरटी के गारंटी बढ़ाने से मना कर दिया है। बैंक का कहना है कि केंद्र सरकार की गारंटी के बिना इतनी बड़ी राशि का ऋण स्वीकृत...