रांची, सितम्बर 7 -- रांची, संवाददाता। एचईसी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर शनिवार को सुबह 11 बुलडोजर चला। एचईसी चेक पोस्ट से डीपीएस तक 6 घंटे तक चले अभियान में करीब 60 मकान ढेर कर दिए गए। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पीड़ित लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। बावजूद इसके बुलडोजर आगे बढ़ता रहा। सोमवार को भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। बता दें कि अतिक्रमण करने वालों को पहले ही नोटिस दिया गया था। शुक्रवार को माइक से भी निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए। हालांकि कई लोग सुबह से ही घर खाली करने लगे थे। इस बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में रोष दिखा। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में की गई कार्रवाई मजिस्ट्रेट नितिन गुप्ता के नेतृत्व में औपचारिक रूप से अभियान शुरू किया गया। उनके साथ जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, एचईसी, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.