रांची, नवम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। आर्थिक संकट से जूझ रहे एचईसी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। एचईसी कॉलोनी में स्थित संत थॉमस स्कूल ने कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस में रियायत देने पर सहमति जता दी है। यह रियायत उन बच्चों को मिलेगी जो वर्ष 2015 से स्कूल में नामांकित हैं। कर्मचारियों के बच्चों से अब केवल 500 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा। यदि परिवहन सुविधा लेते हैं, तो लागू परिवहन शुल्क उन्हें अतिरिक्त रूप से वहन करना होगा। इस रियायत का लाभ लेने के इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन 29 नवंबर तक निर्धारित प्रारूप में उचित माध्यम से जमा करेंगे। अन्य स्कूलों से भी मिली है रियायत एचईसी प्रबंधन ने इस मामले में पहल करते हुए आवासीय कॉलोनी में स्थित अन्य निजी स्कूलों से भी बात की थी, जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों के बच्चों को पहले ही अन्य...