मुरादाबाद, मार्च 1 -- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जांच के बाद 14 गर्भवती महिलाओं को एचआरपी घोषित किया गया है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत शिविर लगाकर 114 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई । जांच में 14 गर्भवती महिलाएं एचआरपी (अति जोखिम प्रसव ) पाई गई। उनकी देखभाल की जिम्मेदारी क्षेत्र की आशा और एएनएम को दी गई है। जांच टीम में डाक्टर शाहीन परवीन, नर्स मेंटर सुनीता आर्य ,स्टाफ नर्स स्वाती आदि शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.