गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में एचआरआईटी विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय पखवाड़े की शुरुआत की। इसमें क्रिकेट के अलावा मिनी मैराथन जैसे गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बुधवार को विश्वविद्यालय में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल और सीडीओ अभिनव गोपाल शामिल रहे। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। 15 दिन तक चलने वाले इस पखवाड़े में क्रिकेट प्रतियोगिता, मिनी मैराथन, विचार गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.