गाजीपुर, दिसम्बर 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य डा. अनीता कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें छात्रों को एचआईवी होने के कारण सहित बचाव की जानकारी दी गयी। मुख्य वक्ता वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डा. सर्वेश सिंह ने बताया कि एड्स एचआईवी वायरस के कारण होता है, जो इंसान की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम कर देता है। यह आगे चलकर जानलेवा साबित होता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी छूने, गले लगाने, साथ खेलने, खाने पीने या मच्छर के काटने से नहीं फैलता। यह मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून, और सुई के साझा प्रयोग से ...