अररिया, फरवरी 24 -- अररिया, निज प्रतिनिधि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के जिला इकाई की ओर के तत्वाधान में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सिविल सर्जन डा. मो. मोईज ने की। बैठक में जिले में एचआईवी संक्रमित लोगों को खोजकर एआरटी सेंटर से जोड़कर उनका समुचित ईलाज करने, एचआईवी एड्स से संक्रमितों के भेदभाव को रोकने के लिए व्यापक प्रचार-प्रचार आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी। मौके पर सीएस ने कहा कि राष्ट्रीय एड्स संगठन की ओर निर्धारित लक्ष्य 95:95:99 को प्राप्त करने के लिए एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए जोखिम ग्रस्त आबादी जैसे फिमेल सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर, आईडीयू व एमएसएम के अलावे ट्रैकर आबादी प्रवासी व उनके जीवन साथी के अलावे गर्भवती महिलाएं, एसटीआई प्रभावित मरीजों आदि पर विशेष ध्यान दे...