गया, नवम्बर 30 -- शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर से प्रति माह एचआईवी संक्रमित हजारों मरीज दवा लेने आते हैं। लेकिन, सबसे अच्छी बात यह है कि पिछले कुछ साल के आंकड़े देखें तो नए एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आयी है। इस वर्ष अब तक यहां लगभग 490 से अधिक नए एचआईवी संक्रमित मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जो पिछले दो वर्षों से कम है। इस वर्ष नए रजिस्टर्ड मरीजों में गया के 290 से अधिक मगध मेडिकल के एआरटी सेंटर में गया के अलावा अरवल व जहानाबाद के मरीज दवा लेने आते हैं। इसके अलावा छिटपुट अन्य जिलों के भी मरीज शामिल है जिसमें वैशाली औरंगाबाद व अन्य जिले के लोग हैं। इस वर्ष यहां 490 से अधिक नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ है जिसमें 290 से अधिक गया जिले के मरीज है। इनमें लगभग 100 से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। वर...