वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एचआईवी संक्रमण से जूझ रहीं महिलाएं कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण सर्वाइकल कैंसर और टीबी की चपेट में आ रही हैं। इसके साथ उनमें हाई बीपी और मधुमेह जैसी अन्य समस्याएं भी बढ़ रही हैं, जिससे मरीजों को कई तरह की दवाएं एक साथ लेनी पड़ रही हैं। बीएचयू के एचआईवी केयर (सेंटर ऑफ एक्सिलेंस) और पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में लगभग आठ हजार मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें करीब पांच हजार मरीज बीएचयू में और तीन हजार जिला अस्पताल में पंजीकृत हैं। कुल मरीजों में 60 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग में संक्रमण के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उपचार करा रहीं संक्रमित महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के 215 मामले सामने आए हैं, जो चिंताजनक स्थिति की ओर संकेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.