मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के परियोजना निदेशक सुमित कुमार ने बुधवार को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। एसकेएसमीएच में उन्होंने अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद, प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार और नोडल अफसर डॉ. सीके दास के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एचआईवी रोगियों को खोजने के लिए जांच बढ़ाने व उनका सही से इलाज करने का निर्देश दिया। एचआईवी पीड़ित महिलाओं के ऑपरेशन की संख्या भी बढ़ाने को कहा। इसके बाद परियोजना निदेशक ने माइक्रोबायोलॉजी लैब को भी देखा। एआरटी सेंटर का जायजा लेने के बाद उन्हें इसे दूसरी जगह शिफ्ट कराने को कहा। यह सेंटर अभी काफी जर्जर हाल में हैं। उन्होंने दवा के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा ब्लड बैंक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.