प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रतापगढ़ के तीन युवकों के टैटू बनवाने से एचआईवी संक्रमित होने के मामले को लेकर एड्स सोसाइटी लोगों को जागरूक करेगी। अभियान के तहत शहर के 12 स्पा पार्लर की सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत चार टीमों का गठन किया गया है जो स्पा पार्लर में जाकर लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक करेगी। क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. रोहित पांडेय ने बताया कि जल्द ही सूची तैयार करके टैटू सेंटरों में भी जागरूकता अभियान की शुरूआत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...