दुमका, दिसम्बर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि के पहल पर एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। बुधवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं जरमुंडी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम के उद्देश्य से पारा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा एक महत्त्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय के सभी वर्गों-युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, श्रमिकों एवं विद्यार्थियों-को एचआईवी/एड्स से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों, संक्रमण की रोकथाम, उपचार की उपलब्धता तथा सामाजिक सहयोग के महत्व से अवगत कराना था। आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभ...