लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सभागार में शुक्रवार को सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई ने एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक किया। जिसमें स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान में एचआईवीजांच की सुविधा उपलब्ध है। सदर अस्पताल के साथ बड़हिया और हलसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं पुष्टि की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित हो रही है। संक्रमित व्यक्तिय को एआरटी सेंटर के माध्यम से निशुल्क एंटी-रेट्रोवायरल दवा उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर पीड़ित को ब्लड बैंक से निशुल्क ब्लड की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। सी...