बलरामपुर, जनवरी 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सोमवार को एचआईएमएस डेटा वैलिडेशन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार लाना और समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करना रहा। डॉ. रस्तोगी ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की और कहा कि सटीक व अद्यतन डेटा ही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन का आधार है। उन्होंने महत्वपूर्ण इंडिकेटरों में सुधार के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सभी ब्लॉकों को निर्देशित किया कि एचआईएमएस पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे आंकड...