छपरा, मार्च 24 -- दाउदपुर(मांझी)। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर मांझी के मियां पट्टी व ताजपुर में एचआईवी और सिफलिस की रोकथाम के लिए सोमवार को विशेष जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया। करीब दो सौ लोगों की जांच की गयी। वहीं जांचोंपरांत लोगों के बीच दवा का भी वितरण किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए आईसीपीसी उर्मिला कुमारी ने बताया कि यह शिविर पूरे जिले में चलाया जा रहा है। यह शिविर 18 मार्च से प्रारंभ हुआ है जो 28 मार्च 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के फर्स्ट 95 टारगेट को पूरा करना है, यानी 95,% लोगों को उनके एचआईवी व सिफलिस संक्रमण के बारे में जानकारी होनी चाहिए। वहीं डीआरपी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामीण और उच्च जोखिम समूह तक पहुंच कर जागरूकता, परामर्श ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.