मऊ, सितम्बर 2 -- घोसी। मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश ने मंगलवार को घोसी तहसील में पंचायत सहायकों, लेखपालों व अन्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के लिए संचालित एग्री स्टेक योजना को सरकार की मंशा के अनुरूप त्वरित गति से संपादित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत सहायक, लेखपाल और अन्य राजस्व कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करें और आवंटित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिया कि डेटा एंट्री, सत्यापन व अभिलेख संधारण के कार्यों में विशेष सावधानी बरती जाए। बैठक में सीआरओ ने प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रवार जानकारी ली। जिन क्षेत्रों में कार्य धीमा चल रहा है, वहां तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह, तहसीलदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.