औरैया, जनवरी 3 -- एग्री स्टेक योजनान्तर्गत ई-खसरा पड़ताल और फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शनिवार को विकास खण्ड सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवकों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण सहायक विकास अधिकारी कृषि योगेंद्र सिंह राजपूत द्वारा दिया गया। उन्होंने पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को ई-खसरा पड़ताल की प्रक्रिया के तहत एटीएम, बीटीएम, टीएसी सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ई-खसरा सर्वे की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि सही और समयबद्ध सर्वे से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी रूप से मिल सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री और ई-खसरा पड़ताल से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.