फरीदाबाद, जनवरी 13 -- नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा एग्रीस्टैक योजना को जिले में लागू किया जा रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि योजना के तहत किसानों के डिजिटल किसान पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। इससे किसानों को एक ही पहचान से कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि राजस्व और कृषि विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीकरण कर रही हैं। किसान पहचान पत्र बनने के बाद पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, मेरी फसल मेरा ब्योरा, ई-क्षतिपूर्ति और कृषि ऋण जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। इससे लाभ वितरण तेज और पारदर्शी होगा। किसानों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। --- डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन नूंह। डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उपाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.