पूर्णिया, जनवरी 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एग्रीस्टैक योजना (डिजिटल इकोसिस्टम) के तहत किसानों की जमाबंदी, बकेट क्लेम और सत्यापन का कार्य मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत निरीक्षण के लिए जलालगढ़ पंचायत भवन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल ने एग्रीस्टैक योजना की प्रगति की जानकारी अंचलाधिकारी मो. सबीहुल हसन से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य किसानों के भूमि अभिलेख को डिजिटल कर उन्हें पारदर्शी और सुलभ बनाना है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर डीसीएलआर प्रीति कुमारी, पूर्णिया सदर के राजस्व अधिकारी चंदन कुमार, जलालगढ़ सीओ मो. सबी...