अमरोहा, नवम्बर 21 -- अमरोहा, संवाददाता। फाइनेंस पर लिए गए ट्रक को सहारनपुर के युवक को एग्रीमेंट पर दे दिया गया। उसने न तो बकाया पैसे दिए और न ही किस्त जमा की। किस्त जमा करने का तकादा किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी का है। यहां रहने वाले बाबू खान ने फाइनेंस पर एक ट्रक खरीदा था। उसी दौरान उनकी मुलाकात सहारनपुर जिले के गांव कैलाशपुर निवासी सुलेमान से हुई। खुद की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बाबू खान ट्रक सुलेमान को एग्रीमेंट पर दे दिया। लिहाजा सुलेमान ढाई लाख रुपये नकद देकर तथा शेष एक लाख रुपये बाद में देने का वादा कर ट्रक को ले गया। साथ ही फाइनेंस की सभी किस्त समय से जमा करने का भी करार हुआ था। आरोप है कि सुलेमान ने न तो बकाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.