लक्सर, मार्च 24 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लक्सर के एक सरकारी स्कूल के छात्र ने ऐसा कांड किया कि सरकारी स्कूल के टीचर भी जमकर हैरान हो गए। कक्षा 11 का छात्र तमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंचा। कॉलेज में सचल दल ने पेपर से पहले ही उसे पकड़ लिया। कॉलेज ने उसे पुलिस को सौंपते हुए केस दर्ज कराया दिया है। सरकारी कॉलेजों में इस समय कक्षा नौ व ग्यारह की वार्षिक गृह परीक्षाएं चल रही हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के एक सरकारी कॉलेज में शनिवार को कक्षा 11 का कला वर्ग का समाज शास्त्रत्त् का पेपर था। पेपर शुरू होने से पहले कॉलेज का आंतरिक सचल दल, छात्रों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र के पास से देशी तमंचा मिला। सचल दल ने कोतवाली पहुंच आरोपी छात्र को तमंचे समेत पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.