देवघर, जनवरी 17 -- देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव के लगभग 20 ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन देकर एक होमगार्ड की जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जवान अक्सर गांव के लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है । जो लोग उसके बताए काम में असमर्थ होते हैं, उन्हें गाली-गलौज के साथ मारपीट का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने वाले को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। कुछ दिन पहले गांव के दर्जनों लोगों ने जसीडीह थाना में भी जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जवान लगातार गांव में दहशत फैलाने का काम कर रहा है और लोगों को परेशान कर रहा है। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में राजेश मांझी, दिनेश्वर मांझी, सोनू कुमार, भुवनेश्वर मांझी, अशोक मांझी, मुकेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.