रुद्रपुर, जनवरी 31 -- खटीमा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में मार गए तीन युवकों के शव लेकर परिजन दोपहर बाद प्रतापपुर पहुंचे। शाम को बूटा घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीन चिताएं जलती देख पूरा माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम हो उठी। शुक्रवार को प्रतापपुर नंबर नौ में गुरुद्वारा रोड के पास एक स्कूल बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रतापपुर वार्ड सात निवासी 27 वर्षीय देवेंद्र सिंह राणा पुत्र उमेश सिंह राणा, 35 वर्षीय राजेश सिंह राणा पुत्र पंचम सिंह राणा और 27 वर्षीय राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला पुत्र दर्शन सिंह राणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 108 एंबुलेंस से उन्हें उप जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। पूर्व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.