मधुबनी, जुलाई 10 -- मधुबनी,निज संवाददाता। प्लस टू नेवालाल राजवती सार्वजनिक उच्च विद्यालय सरौती, घोघरडीहा में नव नियुक्त विद्यालय शिक्षक ललित कुमार साह की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठ खड़ा हुआ है। श्री साह ने एक ही सत्र में एम व बीएड की डिग्री को हासिल किया है। आरडीडी दरभंगा ने इस मामले की जांच का आदेश डीईओ को दिया है। आवेदनकर्ता बबलू कुमार यादव ने इस दोहरी डिग्री को यूजीसी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को दो बार पत्र भेजकर दिशा-निर्देश मांगे गए थे। डीईओ मधुबनी ने पहले यूजीसी की 2015 की एक संदिग्ध अधिसूचना का हवाला दिया, जबकि यूजीसी की वास्तविक गाइडलाइंस 13 अप्रैल 2022 को जारी हुईं, जिनके अनुसार यह छूट 2022 के बाद के मामलों में ही मान्य है। अब क्षेत्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.