मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नया रामनगर थानान्तर्गत नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप बुधवार की शाम बच्चों के बीच हुए झगड़ा के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दरम्यान दोनों पक्ष के लोगों द्वारा एक दूसरे पर पत्थरबाजी की गई। मामले की जानकारी मिलने पर नया रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत करा कर वापस लौटी। पुलिस के वापस लौटने के बाद पुन: दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझ गए। दोबारा दोनों पक्ष के आपस में भिड़ने की सूचना पर पुलिस दोबारा वहां पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि मस्जिद मोड़ के समीप बुधवार की शाम बच्चों के बीच हुए झगड़ा के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझा कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.