भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नाथनगर के मसकन बरारी में रहने वाले कहलगांव के अभिषेक की वीभत्स हत्या में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि अभिषेक और उसके मामा संतोष का दो लड़कियों से अवैध संबंध था जिसमें एक लड़की वह थी जिससे अभिषेक का भी अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी मिलने पर अभिषेक अपने मामा को ब्लैकमेल कर रहा था। मामा के अवैध संबंध की जानकारी मामी को दिए जाने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर संतोष ने अपराधियों को दो लाख की सुपारी देकर अभिषेक की हत्या करा दी। रविवार की शाम पूरे मामले का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पीसी के दौरान डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार भी मौजूद थे। पुलिस ने मृतक के मामा संतोष को भी गिरफ्तार कर लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.