बिहारशरीफ, मई 8 -- नगरनौसा थाना क्षेत्र के प्रसडीहा गांव में चोरों का आतंक नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रसडीहा गांव में बुधवार की रात चोरों ने आतंक मचा दिया। 3 घरों का ताला तोड़ दिया। 2 घरों से चोरों ने करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। तीसरे घर में चोरों को कुछ नहीं मिला। गुरुवार की सुबह घरवालों की नींद खुली तो घटना की जानकारी मिली। पीड़ितों ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। चोरों ने घरों का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने अशोक प्रसाद के घर को निशाना बनाया। उनके घर से 50 हजार रुपये नगद, सोने की चेन समेत करीब 2 लाख की संपत्ति चुरा ली। इसी तरह, रामचंद्र प्रसाद के घर से सोने की चेन, 3 जोड़ी कनबाली, मंगटीका, 3 बेसर, एक अंगूठी, 4 जोड़ी पायल, 10 हजार रुपये नगद व कई कागजात चुरा लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.