फतेहपुर, फरवरी 21 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव में शुक्रवार रात चोरों ने 16 ताले तोड़कर छह गुमटी, एक पक्की दुकान और एक सूने मकान में चोरी कर ली। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गांव में कोरइया मोड़ के पास स्थित एक किराना स्टोर का शटर तोड़कर चोर करीब 10 हजार रुपये नकद व पान मसाला सहित हजारों का सामान उठा ले गए। दुकान मालिक राजेश यादव निवासी गोकुलपुर ने बताया कि वह दुकान बंद कर रोज की तरह रात को घर चला गया था। सुरेश सोनकर की मीट दुकान से तराजू-बांट चोरी हुए, जबकि अरुण सोनकर, नसीम, सुधा देवी पत्नी श्यामू सिंह, शिव और सुरेश पासवान की गुमटियों से नगदी, पान मसाला सिगरेट व अन्य सामान पार किया गया। इसके अलावा जय...