प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बेखौफ चोरो ने एक ही रात में तीन घरों को अपना निशाना बनाया। नकदी-जेवरात, कपड़े समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। शादी वाले घर में चोरी से परिवारवाले परेशान हैं। तीनों पीड़ितों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गा पांडेय का पुरवा महासिन गांव निवासी शारदा प्रसाद तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, रविशंकर तिवारी के घर बुधवार रात चोर छत के सहारे भीतर घुसे। कमरों और आलमारी बॉक्स का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कीमती कपड़े, बर्तन आदि लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पूरे परिवार में अफरातफरी मच गई। बताते हैं कि 18 अप्रैल को शारदा प्रसाद के बेटे का तिलकोत्सव था और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.