गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर। हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के रामपुर गड़री गांव में चोरों ने एक ही रात बंद पड़े तीन घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित संतोष दुबे के अनुसार, 8 फरवरी की रात वे परिवार के साथ गोरखपुर एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर करीब 85 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर गोला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4), 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसी रात गांव के शिक्षक दयानाथ दुबे के घर में भी चोरी की वारदात हुई। वे अपने बीमार बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.