मऊ, जनवरी 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के नेमडॉड में गुरुवार की रात्रि एक घर दस बकरिया और एक दुकान से टुल्लू पंप चुरा ले गए। इस घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित अवाक रह गए। इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। हरिंद्र गोड पुत्र हरिद्वार रोज के भांति देर शाम बकरियों को घर के बाहर मड़ई में बांध कर घर में सो गया था। देर रात चोरों ने मड़ई में बधी दस बकरियों को पिकअप में लाद कर चुरा ले गए। पीड़ित को बकरी चोरी की सूचना सुबह में हुई तो वह अवाक रह गया। इस घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी। वहीं मर्यादपुर निवासी मनीष गुप्ता नेमडॉड चट्टी पर चाय मिठाई की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता है। देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.