सोनभद्र, जनवरी 5 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के कसया खुर्द एवं बसदेवा गांव में रविवार की रात तीन स्थानों पर हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। चोर सबमर्सिबल पंप, केबिल और स्टार्टर उठा ले गए। करमा थाना क्षेत्र के बसदेवा निवासी लक्ष्मण द्विवेदी के खेत में लगा सबमर्सिबल पंप, स्टार्टर और केबिल की चोर उठा ले गए। वहीं कसया खुर्द गांव में विनोद कुमार मिश्र के खेत पर लगे सबमर्सिबल पंप चोर उठा ले गए। तीसरी वारदात बसदेवा गांव निवासी महेंद्र दुबे के घर हुई। चोर महेन्द्र दुबे के घर पर लगा सबमर्सिबल पंप चोरी करने का प्रयास किए लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं टूट सका। वहीं कसया खुर्द गांव निवासी प्रभा शंकर मिश्र ने बताया कि दो माह पूर्व मेरे सबमर्सिबल पंप वाले घर में रखी 17 बोरी डीएपी खाद दरवाजा तोड़कर चोर उठा ले गए थे। थाने पर तहरी...