जौनपुर, फरवरी 2 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नीभापुर में शनिवार की रात चोरों ने तीन बंद घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। तीनों घरों के मालिक मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। नीभापुर निवासी खुशवंत तिवारी, जगजीत तिवारी और महेंद्र तिवारी का मकान मुंगराबादशाहपुर-जंघई रोड पर स्थित है। शनिवार की रात चोरों ने तीनों घरों के दरवाजों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खुशवंत तिवारी के घर से नगदी समेत जेवरात, गैस सिलिंडर, बर्तन और इन्वर्टर बैटरी चोरी हो गई। वहीं जगजीत तिवारी के घर से नगदी और जेवरात तथा महेंद्र तिवारी के घर से नकद, जेवरात और बर्तन चोर उठा ले गए। रविवार सुबह खुशवंत तिवारी के भाई शरद तिवारी जब घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने ...