सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। बर्डपुर ब्लॉक में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में खूब खेल हो रहा है। एक ही फोटो पर कई दिन हाजिरी लगा कर अनियमिता की जा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम सिंहोरवा बुजुर्ग, चकईजोत, बरगदी समेत कई गांवों में इस तरह की अनियमिता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि इन गांवों में एक ही फोटो खींचकर कई माह तक फर्जी हाजिरी लगाई गई है और जानकारी के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कुछ फोटो 2024 में खीची गई है और उसका उपयोग अब तक हो रहा है। कई ग्राम पंचायतों में 10 श्रमिकों को खड़ाकर एक जगह फोटो अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद उन्ही...