बलिया, जनवरी 31 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे गोंड समाज के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की। तहसीलदार ने जानकारी दी कि प्रशासन ने पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्रों के आधार पर एक सूची मांगी थी। उसमें 11 लोगों के नाम शामिल थे। प्रारंभिक जांच में चार मामलों में गंभीर विरोधाभास सामने आए हैं। उदाहरण के लिए, एक ही परिवार के कुछ सदस्यों के पास 'भड़भूजा' में पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र है, जबकि अन्य सदस्यों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। कुछ व्यक्ति इन्हीं प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी में भी कार्यरत हैं। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में ऐसी अनियमितता पाई गई है, उनके संबंधित विभागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.