पलामू, जनवरी 20 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना के किशुनपुर ओपी अंतर्गत कररकला गांव निवासी और एसी-एसटी उत्पीड़न एक्ट से संबंधित कांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है। ओपी प्रभारी एसआइ रंजीत सिंह ने बताया है कि फरार चल रहे तीनों आरोपी दो सहोदर भाई बच्चन साव व दामोदर साव और बच्चन साव के पुत्र बबन साव फरार चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...