बांदा, जुलाई 9 -- बांदा। संवाददाता जनपद में बुधवार को वृदह पौधरोपण अभियान चला। डीएफओ अरविंद कुमार ने बताया कि जनपद में विभिन्न चरणों में 68 लाख 37 हजार पौधरोपण का लक्ष्य मिला था। वन विभाग ने 25 लाख 60 हजार व अन्य विभागों ने 42 लाख पौध एक ही दिन रोपे। बताया कि ग्राम जरर में ग्रामीणों ने पांच घंटे में एक हजार पौधे लगाए। वहीं, दुरेड़ी में ऑक्सी वन बनाया गया। इसके अलावा जनपद की 95 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी पौध पीपल, बरगद और पाकड़ रोपे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...