नई दिल्ली, फरवरी 5 -- फोर्स मोटर्स के शेयरों में गुरुवार को बाजार खुलते ही तूफानी तेजी आई है। फोर्स मोटर्स के शेयर गुरुवार को 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 22171.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 20062.85 रुपये पर बंद हुए थे। फोर्स मोटर्स के शेयर एक ही दिन में 2108.40 रुपये चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों ने गुरुवार को 52 हफ्ते का नया हाई भी बनाया है। फोर्स मोटर्स के शेयरों में यह तेज उछाल दिसंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आया है। 252% बढ़ा है कंपनी का मुनाफाफोर्स मोटर्स (Force Motors) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 252 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को दिसंबर 2025 तिमाही में 406.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में फोर्स मोटर्स को 115.3 करोड़ रुपये का मुनाफा...