जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- चक्रवाती तूफान मोंथा के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रही है। एक सप्ताह में हल्की ठंड बढ़ने का मौसम विभाग का अनुमान तो दूर एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले अनुमान लगाया था कि एक सप्ताह में तापमान में करीब दो-तीन डिग्री की गिरावट आएगी। लेकिन तापमान में गिरावट का दर काफी तेज है। दो सप्ताह में तेजी से तापमान में गिरावट आई है। देखा जाए तो 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में 33.6 और न्यूनतम तापमान में 21.6 डिग्री तापमान था। वहीं दो सप्ताह बाद 4 नवंबर को अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री गिरकर 30.9 डिग्री हो गया और न्यूनतम तापमान चार डिग्री से अधिक घटकर 17.4 डिग्री हो गया। सिर्फ एक दिन में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की कमी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.